फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के व्यापारी की ब्लैक फंगस से मौत, तीन मरीज अब भी लड़ रहे हैं जिंदगी के लिए जंग

सार

संतोष नगर कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी गजेंद्र जैन अप्रैल के अंत में कोरोना संक्रमित हो गए थे। दिक्कत महसूस होने पर घरवाले इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। मगर, बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था न होने पर उन्हें लखनऊ ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के एक व्यापारी की रविवार को ब्लैक फंगस से मौत हो गई, उनका लखनऊ में पिछले कई दिन से इलाज चल रहा था। जिले में ब्लैक फंगस से यह दूसरी मौत है। 
विज्ञापन


संतोष नगर कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी गजेंद्र जैन अप्रैल के अंत में कोरोना संक्रमित हो गए थे। दिक्कत महसूस होने पर घरवाले इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। मगर, बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था न होने पर उन्हें लखनऊ ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

बताते हैं कि वहां पर कोरोना से जंग जीतने के बाद वह ब्लैक फंगस की चपेट आ गए, जिस पर उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। अस्पताल में चले लंबे इलाज के बाद रविवार को उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना आते ही घर में मातम पसर गया। 
विज्ञापन


व्यापारी की मौत के मामले में सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि इस बारे में अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि जिले के पांच लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई थी, जिसमें यह दूसरी मौत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें