फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में व्यवसायी की मौत, किसी ने निकाल लिए जेब में रखे सवा लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत जिले के गजरौला निवासी मोबाइल व्यवसायी कमल गुप्ता (33) की सोमवार रात पीलीभीत बाइपास पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अस्पताल में भर्ती अपने बहनोई के इलाज के लिए सवा लाख रुपये लेकर बाइक से बरेली के लिए निकले थे। परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद किसी ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कमल गुप्ता परिजन यहां पोस्टमाॅर्टम हाउस पर आए थे। कमल की मां चमेली देवी समेत अन्य परिजन यहां बिलख रहे थे। उन्होंने बताया कि कमल मोबाइल व्यवसाय में लगे थे। उनके बहनोई बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके इलाज के लिए रुपयों का बंदोबस्त करने कमल घर गए थे। वहां से रात में सवा लाख रुपये लेकर बाइक से बरेली आ रहे थे। बताते हैं कि कलापुर की पुलिया के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस की सूचना पर जब वह लोग आए तो कमल की मौत हो चुकी थी। कमल के पास से रुपये नहीं मिले। आशंका जताई कि सुनसान स्थान पर किसी ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए। पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजन शव को साथ ले गए। मां चमेली देवी ने बताया कि उनके दूसरे बेटे की छह महीने पहले हार्टअटैक से मौत हो गई थी, अब कमल की जान चली गई। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही किसी निजी अस्पताल की एंबुलेंस उन्हें लेकर जा चुकी थी। रुपये गायब होने के बारे में जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच और जरूरी कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें