फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा मार्केट के पीछे फड़ लगाएंगे जूता-चप्पल वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल रोड पर जूता-चप्पल की फड़ लगाने वालों को दिवाली के दिन तोहफा मिला। पांच महीने से इधर-उधर चक्कर काट रहे इन फड़ व्यापारियों को इंदिरा मार्केट के पीछे टंकी के पास खाली जगह दुकानें लगाने के लिए दी गई है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

करीब पांच महीने पहले जिला अस्पताल रोड से अतिक्रमण हटाने के दौरान जूता-चप्पल वालों को हटा दिया गया था। तब से यह व्यापारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के यहां चक्कर काट रहे थे। पिछले दिनों इन्हें कुतुबखाना सब्जीमंडी में जगह देने की बात हुई, लेकिन मीट व्यापारियों ने विरोध कर दिया। इसके बाद नगर निगम से बात करके अब इन व्यापारियों को इंदिरा मार्केट के पीछे टंकी के पास खाली जगह दुकानें लगाने के लिए आवंटित की गई है। रविवार को दिवाली के दिन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने उद्घाटन कर व्यापारियों को यह सौगात दी। इस दौरान अनिल कुमार एडवोकेट, व्यापारी दर्शन लाल भाटिया और फड़-ठेला एसोसिएशन के संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें