फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा से बंटा कारोबार करा रहा मंदी का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला की ओर से आयोजित समृद्धि संवाद के तीसरे और अंतिम दिन इलेक्ट्रॉनिक और रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े कारोबारियों ने अपने विचार रखे। कुछ कारोबारियों ने बाजार में मंदी की बात कही, लेकिन विशेषज्ञ एवं कारोबारियों के इस तर्क से वे सहमत हुए कि कारोबार में मंदी नहीं है, बल्कि यह ऑनलाइन मार्केट के साथ बंट गया है। इसमें भी त्योहारों के दौरान बूम आने की बात कही गई। विशेषज्ञ के रूप में मौजूद बरेली कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पीके सिंघल ने कहा कि कारोबारियों को ऑनलाइन मार्केट को स्वीकार करने की जरूरत है। मौजूदा समय में इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता लेकिन इसके साथ मिलकर कारोबार में मदद जरूरत हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

गंगा बाथ डेकोर के पुनीत अग्रवाल ने कहा कि बाजार में कहीं भी मंदी नहीं है। मैं दिल्ली से यहां कारोबार करने आया हूं और काम अच्छा चल रहा है। बाजार से ग्राहकों के गायब होने की चर्चाओं को उन्होंने गलत ठहराया। बटलर प्लाजा एमआई स्टोर से आए नीलेश अग्रवाल ने कहा मंदी नहीं है, लेकिन अब दुकान का ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग की ओर भागने लगा है। इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है और ग्राहक बंट गए हैं। ऑनलाइन कारोबार की वजह से मंदी का अहसास हो रहा है। अमित डेयरी के मालिक अमित खंडेलवाल ने बाजार में काफी गिरावट होने की बात कही। बोले लोगों की पूंजी घट रही है, इस वजह से ही बेरोजगारी की स्थिति पैदा हो रही है। लेकिन कुछ लोगों का कारोबार आज भी बढ़िया है। सलोनी कम्युनिकेशन के अनुज जायसवाल ने कहा कि कारोबार ऑनलाइन मार्केट की ओर शिफ्ट हुआ है। इस वजह से दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें