फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से पीलीभीत-खीरी होकर लखनऊ जाएंगी बसें

विज्ञापन
प्रधानमंत्री की रैली के लिए भेजी गईं बसें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए रोडवेज ने भी लागू किया डायवर्जन
विज्ञापन

रैली के अलावा आपात वाहन और स्थानीय लोगों को ही हाईवे पर गुजरने की अनुमति
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को शाहजहांपुर में रैली के दौरान लखनऊ हाईवे पर बरेली से शाहजहांपुर के बीच वृहद स्तर पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। बरेली से रोडवेज की बसें भी लखनऊ जाने के लिए पीलीभीत और लखीमपुर खीरी होकर गुजरेंगी।
एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि लखनऊ हाईवे पर यह डायवर्जन शनिवार को सुबह पांच से शाम छह बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान नेशनल हाईवे पर रैली में जाने वाले वाहनों के अलावा स्थानीय वाहन और आपातकालीन सेवा जैसे एंबुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड के वाहनों को ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी। बाकी सभी वाहनों को परिवर्तित मार्ग से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

यह होगा बदला रूट
मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल की ओर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बरेली बाईपास पर विलयधाम चौराहे से नवाबगंज, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए निकलेंगे।
बरेली की ओर से सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर जाने वाले वाहन लखीमपुर खीरी से मोहम्मदी, बर्बर, औरंगाबाद, मैगलगंज होते हुए जाएंगे।
शहर से शाहजहांपुर की तरफ जाने वाले वाहन इन्वर्टिस तिराहे से बड़ा बाईपास होकर बीसलपुर चौराहा, नवदिया झादा से भुता, बीसलपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन

बदायूं की ओर से आने वाले वाहन बुखारा मोड़ से फरीदपुर बाईपास, बीसलपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए लखनऊ की ओर जा सकेंगे।
सभी ब्लैक स्पॉट पर क्रेन के साथ तैनात रहेगी पुलिस
आपात स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ नवदिया झादा, इन्वर्टिस तिराहा, विलय धाम चौराहा और फरीदपुर में क्रेन भी मौजूद रहेगी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था संभालने के लिए थानों की पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस के पांच टीएसआई, पांच एचसीपी, पांच हेड कांस्टेबल और दस कांस्टेबल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें