फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौराहे पर बसों की भिड़ंत, परिचालकों में नोकझोंक, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के सामने बृहस्पतिवार को रोडवेज की आगरा फोर्ट और बरेली डिपो की बसें आपस में भिड़ गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद दोनों बसों के परिचालकों में नोकझोंक शुरू हो गई। मामला हंगामे तक पहुंच गया और सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन



आगरा फोर्ट और बरेली डिपो की बसें दोपहर दो बजे पुराने बस अड्डे की ओर जा रहीं थी। इसी दौरान दोनों में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों बसों के परिचालक एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भिड़ गए। काफी देर तक दोनों में बहस होती रही। मौके पर भीड़ जुट गई और सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, बाद में स्थानीय लोगों के समझाने पर दोनों पक्ष शांत होकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। बरेली डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि चूक वश दोनों बसों की भिड़ंत हुई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें