बस संचालन और स्थिति पर निगरानी रखने के लिए परिवहन निगम का व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम पांच महीने में ही जवाब देने लगा है। एक चौथाई बसों में सिस्टम बेकार हो गया है। योजना का ठेका ट्राइमैक्स कंपनी को दिया गया। कंपनी ने योजना में एयरटेल नेटवर्क इस्तेमाल किया है। इस समय एक चौथाई से ज्यादा बसें नेटवर्क से आउट ऑफ रेंज हैं।
बसों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण, अनाधिकृत स्टापेज और ढाबों पर बस न रोकने और जाम प्वाइंट की जानकारी के लिए लगाए गए वीटीएस सिस्टम से बस की लोकेशन और यात्रियों की तादाद भी पता चल जाती है। बरेली रीजन में साढ़े चार सौ बसों में ये सिस्टम लगा जिनमें से से 110 बस नेटवर्क से अलग हो गई हैं। कंपनी ने फजीहत से बचने के लिए 85 सिम जांच के लिए लखनऊ भेज दिए। कहा जा रहा है कि कुछ स्थानों पर एयरटेल नेटवर्क न मिलने से दिक्कत आती है और ज्यादा समय तक ऐसी दिक्कत से वीटीएस बंद हो जाता है।
वर्जन
किसी भी नए सिस्टम को शुरू करने पर इस तरह की दिक्कतें आती हैं। इस मामले में भी ऐसा ही है। हमने कंपनी को स्थिति बताई है। जल्दी ही वीटीएस सही कराने को कहा गया है।- एसके शर्मा, आरएम