फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लखनऊ हाइवे पर दौड़ती बस के चालक को पड़ा दिल का दौरा

Tue, 14 Jul 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस चला रहे शामली निवासी संविदा चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ा। इससे यात्री सहम गए। घटना के बाद चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुनील कुमार (48) शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भजूं के निवासी थे और मुजफ्फरनगर डिपो में संविदा चालक के रूप में तैनात थे। उनके साथी नीरज ने बताया कि सुनील मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस लेकर लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव टिसुआ के पास अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। यह देखकर परिचालक ने बस साइड में खड़ी कराई और एंबुलेंस बुलाकर सुनील को बरेली जिला अस्पताल भिजवाया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर से पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील कुमार के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें