फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में हादसा: दिल्ली हाईवे पर ट्रक से टकराई बस, एक यात्री की मौत, 15 घायल; नेपाल जा रहे थे सभी

Tue, 03 Nov 2026 01:14 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)

सार

हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही टूरिस्ट बस बरेली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दिल्ली हाईवे पर बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। चालक समेत 15 लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही टूरिस्ट बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य यात्री घायल हो गए। इनमें बस चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह हादसा मंगलवार तड़के चार बजे धनेटा फाटक के पास हुआ। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह टक्कर हुई। बस में कुल 29 लोग सवार थे। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि वह इन मजदूरों का ठेकेदार था। वह बस चालक के पास आगे की सीट पर बैठा था। 

मृतक का शव मीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखा गया है। उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसके परिवार को फोटो भेजा गया है। बस में सवार सभी लोग नेपाल और सीमावर्ती इलाकों के मजदूर थे। वे हिमाचल प्रदेश के सेब बागानों में काम करते थे और दिवाली मनाने अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नेपाल के रुपईडीहा जा रही थी बस 
यह बस जय पशुपति नाथ टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी की थी। इसे हिमाचल प्रदेश के गूमापुर खाई से नेपाल के रुपईडीहा के लिए बुक किया गया था। बस में सवार मजदूर दिवाली के अवसर पर अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना में घायल हुए 15 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे की जांच जारी
सीओ देवेश सिंह ने बताया कि बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बस चालक और उसके पास बैठे शख्स को गंभीर चोटें आई थीं। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें