फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर और दो दुकानों के ताले तोडे़

Tue, 24 Nov 2015 02:05 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिला चिकित्सालय कैंपस स्थित डॉ. टीएस आर्या के आवास का दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोर अंदर घुस आए और अलमारियों के लॉक तोड़कर सोने के जेवर आदि ले गए।
विज्ञापन

डॉ. आर्या की पत्नी डॉ. नीलम ने बताया कि रविवार पूर्वाह्न 11:30 बजे वह बाजार गईं थीं। साढ़े बारह बजे वापस आईं तो देखा कमरे के अंदर दो लोग अलमारियों से सामान निकाल रहे हैं। उन्हें देखते ही दोनों भाग गए। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, चौपुला रोड स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोर सिलाई मशीन, बीस हजार रुपये, पचास हजार कीमत के मोबाइल आदि ले गए। कैंट क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां स्थित श्रेय कुमार के भारत गैस शोरूम का भी रविवार रात ताला तोड़कर कर चोर 1200 रुपये, कंप्यूटर फुल सेट, लेजर प्रिंटर, डाट मेटिक प्रिंटर, प्रिंटर मय स्कैनर, पैन ड्राइव, घड़ी, लैंड लाइन फोन और लैपटॉप आदि ले गए। इसके अलावा लाल फाटक स्थित एक निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर से भी चोर सात बैट्री ले गए। शिकायत पर पुलिस ने टॉवर के चौकीदार को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें