कैंट के बंगला नंबर 58 में बने अवैध निर्माण पर सोमवार को बुलडोजर चला। यहां के दो मकान ध्वस्त करने के साथ ही परिसर के अतिक्रमण को भी गिरा दिया गया। इसका यहां के लोगों ने विरोध भी किया मगर फोर्स के सामने एक न चली।
इस बंगले पर अतिक्रमण व अवैध मकानों (आउट हाउस) को हटाने की कार्रवाई काफी समय से लंबित थी। इसमें कुछ मकानों के स्टे के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। सोमवार को स्टे वाले मकानों को छोड़ कर दो मकानों को गिरा दिया गया। इससे पहले डीईओ की ओर से आए अमले ने मकानों के सामान को बाहर निकाल कर रख दिया। इसके बाद जेबीसी से मकानों को गिरा दिया गया।
यह कार्रवाई डीईओ की ओर से की गई। इसमें कैंट बोर्ड का स्टाफ भी सहयोग में रहा। इस दौरान सीईओ-डीईओ प्रमोद कुमार सिंह, एडीओ कृष्ण कुमार, कैंट बोर्ड इंजीनियर एके महेश्वरी, जेई. एसपी सिंह, जिला प्रशासन से एसडीएम व कैंट थाना पुलिस बल भी मौजूद था। इंजीनियर एके महेश्वरी का बताना ही कि कैंट के अन्य बंगलों में भी कार्रवाई होनी है। इसके लिए कार्य योजन बनाई जा रही है।