फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किट हाउस चौराहे पर बाइक सवारों की गुंडई

विज्ञापन
सर्किट हाउस चौराहे पर गुंडई करते बाइक सवार।
विज्ञापन
बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, फिर जमकर पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

बरेली। सर्किट हाउस चौराहे से गुजर रहे रुकसाद और उनकी पत्नी जुलेखा की बाइक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो कार सवारों ने सरेआम उनकी पिटाई कर दिया। मामला कोतवाली पहुंचा, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर सुभाषनगर निवासी रुकसाद अपनी पत्नी जुलेखा को लेकर उनके मायके फरीदपुर के गांव नगरिया जा रहे थे। सर्किट हाउस चौराहे से गुजरने के दौरान एक कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। रुकसाद ने इसका विरोध किया तो कार में सवार चार-पांच लड़कों ने उन लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इससे वहां भीड़ लग गई। मारपीट में महिला को चोटें भी आईं। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। घायल जुलेखा को जिला अस्पताल भेजा गया। मगर जब कार्रवाई की बारी आई तो दोनों पक्षों ने कोतवाली में समझौता कर लिया। मगर इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें