फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मामूली बातों पर दबंगों ने फरसे व ईंट से किया हमला, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। क्षेत्र के गांव घारमपुर में शनिवार दोपहर बाहर खेल रहे बच्चों ने बीमार वृद्ध पर बजरफुट फेंक दिया। इसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने उसके परिवार के लोगों को पीट डाला। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

घारमपुर गांव निवासी रफीक अहमद ने पुलिस को बताया कि उसके बीमार पिता पर गांव के ही व्यक्ति के बच्चों ने बजरफुट फेंक दिया। इसकी शिकायत करने वह गए। तभी आरोपी व उसके परिजन मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर पीड़ित की बहन व पुत्री बचाने आईं तो उन पर भी फरसे व ईंट से हमले किए गए। फरसा उसकी पुत्री के चेहरे पर लगने से वह गंभीर घायल हो गई। ईंट उसकी बहन के सिर में मार दी, जिससे वह भी गंभीर घायल हो गई। भीड़ देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी फरीदपुर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें