दुनका/मीरगंज। ग्राम पंचायत आनंदपुर में एक महीने में कैंसर से हुईं तीन मौतों के बाद अब ग्रामीण पानी की जांच के लिए सांसद से शिकायत करने की तैयारी में है।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव का पानी दूषित हो चुका है। इस कारण गांव में लीवर, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां पैर पसार रही हैं। समाजसेवी रामनरेश सिंह, गुड्डू सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, शिवशंकर लाल आदि ने बताया कि सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च करके ग्रामीणों को शुद्ध पानी आपूर्ति करने के उद्देश्य से ओवरहेड टैंक 15 साल पहले बनवाया था, लेकिन आधे गांव में पाइप लाइनें बिछाकर बंद कर दी गई। जो पाइप लाइनें डाली गई थीं, वो भी अब लीकेज हो गई। इस कारण ग्रामीणों को शुद्ध पानी आपूर्ति नहीं हो सका।
लोगों ने बताया कि रविवार को बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से मिलकर गांव के पानी की जांच एवं स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग करेंगे।