फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में चलीं गोलियां, दस लोग घायल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने 17 लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट, दो हिरासत में लिए
विज्ञापन

तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात

फरीदपुर (बरेली)। मझौआ हेतराम गांव में बच्चों के झगडे़ में दो पक्षों में जमकर फायरिंग और पथराव हुआ, जिसमें गोली लगने से दोनों पक्ष के दस लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के 15 लोगों को नामजद करते हुए 17 पर रिपोर्ट दर्ज की है। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तनाव के चलते गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
फरीदपुर के गांव मझौआ हेतराम निवासी आरिफ और कामिल में बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे हंसी मजाक चल रहा था। इसी बीच बात बिगड़ गई और कहासुनी होने लगी। ग्रामीणों ने उस समय बीच बचाव करा दिया। शुक्रवार सुबह करीब साढेे़ आठ बजे दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए। पहले तो पथराव हुआ। फिर लाठी-डंडे और जमकर गोलियां चलीं, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। गोली लगने से आरिफ पक्ष के कालू, राजू, शबनम और बुंदन, जबकि दूसरे पक्ष के वाजिद, इब्राहिम, इमरान, तैसीम, रफीक और नामिज घायल हो गए। आरिफ की तरफ से कोमिल, नाजिम, कैजूल, वाजिद और रहीस के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई, जबकि रफीक की तरफ से बुंदन, सलीम, कैसर, मुजाकीर, कालू, शाहरूख, समशुद्दीन, फुरकान बेग, मकसद बेग और मुस्तफा को नामजद किया गया है, इसके अलावा दो अज्ञात भी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। करीब आधा घंटे तक पथराव और गोली चलने से गांव में अफरा तफरी मच गई। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के जाते ही फिर शुरू हा गया पथराव- पथराव औरगोली चलने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंचगई तभी दोनों पक्ष फरार हो गये पुलिस भी दोनों पक्षा को हडका कर चली गई बताते है कि पुलिस के वापस आने पर एक बार फिर दोनो पक्षों में पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। बाद में पुलिस वल लगा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें