मंगलवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक के दौरान शहर के कई वार्डों में निगम की जमीन पर अनाधिकृत कब्जे का गंभीर मामला पार्षदों की ओर से से उठाया गया। बैठक में पार्षद सतीश कातिब ने विशेष रूप से गाटा संख्या 55 में हो रहे अवैध कब्जे का मामला सबके सामने रखा। वहीं, पार्षद गुलबशर ने गाटा संख्या 159 में तलाब की जगह पर कब्जे का मामला उठाया। पार्षद शमीम अहमद ने भी बनखाने के आसपास जमीनों पर कब्जे की बात कही गई।
अवैध कब्जे किए जाएंगे चिह्नित
पार्षदों ने बताया कि कई जगह निगम की जमीन पर पक्के मकान बनवा लिए गए हैं। निगम की जमीन पर हो रहे कब्जों ने महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नाराजगी जताई। उन्हें सभी कब्जों की सूची बनाकर मौके पर निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। निरीक्षण के बाद कब्जा करने वालों को नोटिस दिए जाएंगे। अगर फिर भी कब्जे नहीं हटते हैं तो बुलडोजर की कार्रवाई निगम की ओर से की जाएगी।