बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष शिरीष कुमार मेहरोत्रा ने बताया कि बेहद अफसोस की बात है। वैकल्पिक व्यवस्था होने तक ध्वस्तीकरण को टोला जा सकता था। ऑफिसर ऑफ द कोर्ट की परिकल्पना मात्र जुमला प्रतीत होती है।
सहायक नगर आयुक्त मयंक ने बताया कि कचहरी के पास रोड के किनारे किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है, ताकि वहां जाम न लगे और लोगों आवागमन में सहूलियत हो।
सरकारी जमीन पर लगाया कॉलोनी का गेट, निगम ने चलाया बुलडोजर
नगर निगम ने बृहस्पतिवार को प्रेम नगर क्षेत्र की कीर्ति नगर कॉलोनी के गेट नंबर चार को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के चलते की गई। कॉलोनी के निवासियों ने इस अचानक हुई कार्रवाई पर रोष जताया है। उनका कहना है कि उन्हें पहले कोई सूचना या नोटिस नहीं दिया गया। कॉलोनी निवासी एसएस चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर वे स्वयं गेट हटा लेते।
स्थानीय लोगों ने इस तोड़फोड़ को नगर निगम की तानाशाही और अवैधानिक बताया। वे अब इसे अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मान रहे हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि गेट अतिक्रमण में था। उन्होंने बताया कि कॉलोनी वालों को इसे हटाने के लिए पहले ही कहा गया था। चेतावनी के बाद भी गेट न हटाने पर यह कार्रवाई की गई।