फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीलीभीत में दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद उमर के घर पर चला बुलडोजर, मासूम से की थी दरिंदगी

Wed, 17 Jun 2026 06:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी मोहम्मद उमर का घर जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन ने बुधवार शाम बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। उधर, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
आरोपी मोहम्मद उमर के घर पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के उगनपुर गांव में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी 66 वर्षीय मोहम्मद उमर को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के डेढ़ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। साथ ही प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के उगनपुर स्थित 110 गज के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस जांच के अनुसार, पीड़ित परिवार आरोपी की बकरियां बटाई पर लेकर उनकी देखरेख करता था,इससे दोनों पक्षों का एक दूसरे के घर आना जाना था। आरोपी ने पुराने परिचय का फायदा उठाया, बच्ची को घर ले जाकर रखा और दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बुधवार को मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

पीड़िता की मां की ओर से सुनगढ़ी थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी नौ वर्षीय बच्ची अपने पिता के साथ भिकारीपुर बाजार गई थी, जहां से वह लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन दो दिन बाद मंगलवार दोपहर वह पास के उगनपुर गांव में मिली। घर लौटने पर बालिका ने परिजन को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की तैयारी
एसपी सुकीर्ति माधव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की तैयारी की जा रही है, ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े एक आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है कि वीडियो किसने और क्यों बनाया।

डीएम-एसपी ने गांव पहुंचकर लिया जायजा
घटना की गंभीरता को देखते हुए बुधवार दोपहर बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा पीड़िता के गांव पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें सख्त कानूनी कार्रवाई व हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

तीन घंटे चला बुलडोजर, दुष्कर्म के आरोपी का अवैध घर जमींदोज
नौ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी 66 वर्षीय मोहम्मद उमर के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय की ओर से आरोपी को जेल भेजने के तुरंत बाद, उगनपुर स्थित सरकारी जमीन पर बने उसके मकान को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील प्रशासन की जांच में आरोपी का घर आबादी की भूमि में बना मिला व अवैध कब्जे की बात भी सामने आई है। अभिलेखों की जांच के बाद यह कार्रवाई हुई है।

बुधवार दोपहर बाद प्रशासनिक अमला राजस्व विभाग की टीम और जेसीबी मशीनों के साथ आरोपी के घर पहुंचा। अधिकारियों ने पहले भूमि की नाप-जोख की और अभिलेखों का सत्यापन किया। इसके बाद शाम करीब चार बजे ध्वस्तीकरण शुरू हुआ। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और तमाशबीनों की भीड़ को घटनास्थल से दूर रखा गया। बुलडोजर की इस त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय ग्रामीणों ने संतुष्टि जताई। ग्रामीणों का कहना था कि समाज में कड़ा संदेश देने के लिए ऐसी हरकत करने वालों पर यह कार्रवाई जरूरी है। एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी की मौजूदगी में यह ध्वस्तीकरण अभियान करीब तीन घंटे तक चला।

नजदीक नहीं आने दी भीड़, ग्रामीण बोले गलती की सजा मिलना जरूरी
बुलडोजर कार्रवाई के दौरान उगनपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्रवाई देखने पहुंचे, लेकिन सुरक्षा कारणों से किसी को भी घटनास्थल के नजदीक नहीं जाने दिया गया। हालांकि बुलडोजर कार्रवाई को लेकर गांव के सभी वर्गों के लोग संतुष्ट दिखे, उनका कहना था कि आरोपी ने जिस तरह की हरकत की है उसे पर प्रशासन की यह कार्रवाई ठीक है, ऐसी कार्रवाई से समाज में बड़ा संदेश जाता है।

आबादी की भूमि पर था अवैध कब्जा
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील प्रशासन की जांच में सामने आया कि आरोपी का घर गांव की आबादी की भूमि पर बना था और उसने वहां अवैध कब्जा कर रखा था। रिपोर्ट के आधार पर ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई की गई है। ऐसा जघन्य कृत्य करने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई बनेगी नजीर- राज्यमंत्री
एक आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। राज्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने कहा कि आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया था, जो बेहद अमानवीय है। 

उन्होंने अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं को समझाएं, भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। अगर दोबारा ऐसी कोशिश हुई तो इतनी कठोर कानूनी कार्रवाई होगी कि ऐसे लोग सीधे पाकिस्तान में नजर आएंगे। इसके बाद उन्होंने गांव पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को निष्पक्ष कार्रवाई और सुरक्षा का आश्वासन दिया। मंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़िता के बाबा और पिता से भी बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें