फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 25 जून से शुरू होंगे एग्जाम

Wed, 17 Jun 2026 05:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम वर्ष का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 25 जून से छह जुलाई तक कराई जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होंगी।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम वर्ष (मुख्य परीक्षा-2026) का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं आगामी 25 जून से शुरू होकर छह जुलाई तक कराई जाएंगी। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए परीक्षाओं का समय सुबह की पाली में यानी आठ बजे से 11 तक निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


परीक्षा की शुरुआत 25 जून को चाइल्डहुड एंड ग्रोइंग अप के पहले पेपर के साथ होगी। इसके बाद 27 जून को कंटेम्परेरी इंडिया एंड एजुकेशन और 29 जून को लर्निंग एंड टीचिंग विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जून के आखिरी दिन यानी 30 जून को छात्रों को लैंग्वेज अक्रॉस द करिकुलम का पेपर देना होगा।

विज्ञापन

जुलाई में इन विषयों की परीक्षाएं 
जुलाई महीने की शुरुआत में भी परीक्षाएं बिना किसी लंबे अंतराल के जारी रहेंगी। एक जुलाई को अंडरस्टैंडिंग डिसिप्लिन एंड सब्जेक्ट्स और दो जुलाई को जेंडर, स्कूल एंड सोसाइटी की परीक्षा होगी। वहीं तीन जुलाई को पेडागोजी ऑफ स्कूल सब्जेक्ट (ऑप्शनल) के अंतर्गत विभिन्न ऐच्छिक विषयों जैसे फिजिकल साइंस, बायोलॉजिकल साइंस, मैथमेटिक्स, होम साइंस, सोशल स्टडीज, इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत और कॉमर्स की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।

परीक्षा के अंतिम चरणों में चार जुलाई को ड्रामा एंड आर्ट इन एजुकेशन और आखिरी दिन यानी छह जुलाई को क्रिटिकल अंडरस्टैंडिंग ऑफ आईसीटी के पेपर के साथ परीक्षाओं का समापन होगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर के साथ यह शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है, और छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें