फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की तैयारी
एसपी सुकीर्ति माधव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की तैयारी की जा रही है, ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े एक आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है कि वीडियो किसने और क्यों बनाया।
डीएम-एसपी ने गांव पहुंचकर लिया जायजा
घटना की गंभीरता को देखते हुए बुधवार दोपहर बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा पीड़िता के गांव पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें सख्त कानूनी कार्रवाई व हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई बनेगी नजीर- राज्यमंत्री
एक आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। राज्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने कहा कि आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया था, जो बेहद अमानवीय है।
उन्होंने अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं को समझाएं, भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। अगर दोबारा ऐसी कोशिश हुई तो इतनी कठोर कानूनी कार्रवाई होगी कि ऐसे लोग सीधे पाकिस्तान में नजर आएंगे। इसके बाद उन्होंने गांव पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को निष्पक्ष कार्रवाई और सुरक्षा का आश्वासन दिया। मंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़िता के बाबा और पिता से भी बात की।