फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Firing: बवाल करने वाले दोनों गुटों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अवैध संपत्तियों पर चल सकता है बुलडोजर

Mon, 24 Jun 2024 04:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाइपास पर बवाल करने वाले दोनों गुटों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। दोनों गुटों की अवैध संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
बरेली गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पीलीभीत बाइपास के किनारे प्लॉट पर कब्जे को लेकर बवाल करने वाले दोनों गुट के आरोपियों और सरगना की अवैध संपत्तियां चिह्नित की जा रही हैं। शासन के आदेश पर बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) आरोपियों की अवैध संपत्तियों की सूची तैयार कर रहा है।  मानचित्र स्वीकृत कराए बिना हुए निर्माण पर भी बीडीए की नजर है। माना जा रहा है कि जल्दी ही इन पर बीडीए का बुलडोजर चल सकता है।

विज्ञापन


आरोपियों की संपत्ति वैध है या अवैध, मकान का मानचित्र स्वीकृत है या नहीं, नगर निगम में मकान रजिस्टर्ड है या नहीं, आदि बिंदुओं के साथ ही नगर निगम की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की भी जांच की जाएगी। वहीं, सरगना व उनके परिचितों के नाम पर शहर में कितनी प्रॉपर्टी है? कहां से कितनी संपत्ति अर्जित की है? इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है। 

ये भी पढ़ें- बरेली बवाल की पूरी कहानी: 30 लाख रुपये में रची गई थी साजिश, इतनी गोलियां चलीं... दीवारों की हुई ये हालत
विज्ञापन


बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है। पुलिस की ओर से सूची मिलती है तो उसके आधार पर और प्राधिकरण की ओर से जांच में सामने आई अवैध संपत्तियों पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

मुठभेड़ के डर से शहर छोड़कर भाग गए उपद्रवी
शहर में शनिवार को हुए बवाल ने जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। मामला शासन तक पहुंचा तो पुलिस ने फजीहत से बचने के लिए एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से बचने के लिए उपद्रवी अब शहर से बाहर भाग गए हैं। वे कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बना रहे हैं।

शनिवार को राजीव राणा और आदित्य उपाध्याय गुट ने जमकर फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। इसके वीडियो वायरल हुए तो बरेली पुलिस की काफी किरकिरी हुई। शासन की ओर से आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए दरोगा की तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। 

ये भी पढ़ें- बरेली बवाल: दोनों गुटों का जुड़ा भाजपा से नाम... एक के पीछे मंत्री के पति तो दूसरे पर पूर्व विधायक का हाथ

शनिवार रात पुलिस ने राजीव राणा पक्ष के ललित सक्सेना को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। इसके बाद से अन्य हमलावरों को भी मुठभेड़ का डर सता रहा है। बवाल करने वालों में कई पेशेवर अपराधी बताए जा रहे हैं। 

फरार बदमाशों को पकड़ने लिए पांच पुलिस टीमें लगाई गई हैं। इनमें इज्जतनगर चौकी, बैरियर टू पुलिस चौकी, सर्विलांस, एसओजी व इंस्पेक्टर क्राइम इज्जतनगर की टीमें शामिल हैं। सभी को अलग-अलग लक्ष्य दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें