हम 60 रुपये की प्रतिदिन कटवाते हैं रसीद
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान फड़ लगाने वाले सब्जी विक्रेता कहते रहे कि यह कार्रवाई अन्याय है। वह लोग प्रतिदिन 60 रुपये की रसीद नगर निगम के नाम की कटवाते हैं। इसके बाद भी यह कार्रवाई गलत है। नगर निगम के अधिकारी और जिला प्रशासन पर फड़ लगाने वाले एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते रहे।
इससे पहले भी हुई कार्रवाई, कड़े विरोध में रूका था नगर निगम
करीब एक साल पहले भी नगर निगम मंडी में फड़ लगाने वालों पर कार्रवाई की गई थी। अतिक्रमण बताकर दुकानों को नगर निगम ने व्यापारियों की शिकायत पर हटाया था। इस दौरान नगर निगम में धरना तक दिया गया और मामला शांत हो गया। लगभग एक साल बाद यह कार्रवाई दोबारा हुई है।
अवर अभियंता अनुराग कमल ने बताया कि जिला उद्योग बंधु की बैठक में कुतुबखाना सब्जीमंडी में अतिक्रमण की शिकायतें आई थी। यह अभियान शिकायतों के आधार पर चलाया है, जो आगे भी चलता रहेगा। आईजीआरएस से लेकर लिखित शिकायतों पर लगातार अभियान चल रहा है।