शराब कारोबार से जुड़े इस घोटाले की जांच पहले सहारनपुर पुलिस तक सीमित थी, लेकिन गैंगस्टर कार्रवाई के बाद अब इसका विस्तार बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और लखनऊ तक हो चुका है। इस प्रकरण की शुरुआत वर्ष 2021 में हुए उस घटनाक्रम से मानी जाती है, जब टपरी डिस्टलरी से एक ही गेटपास पर शराब लदे दो ट्रक निकाले गए थे। इनमें से एक ट्रक बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में हरूनगला के पास पकड़ा गया था।
उस मामले में ट्रक चालक संजय और शराब कारोबारी मनोज जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बीडीए के विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह, सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता सीताराम आदि मौजूद रहे।