फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिल्डर बंधुओं ने अपने कर्मचारी के नाम खरीदी अवैध संपत्ति

Sun, 28 Sep 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी क्षेत्र के नामी बिल्डर दो भाइयों ने अपने कर्मचारी के नाम बेशकीमती जमीनें खरीदीं। यह जमीनें अवैध तरीके से कर्मचारी के नाम से ली गईं। कर्मचारी ने बारादरी थाने में दोनों बिल्डर भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बारादरी के मॉडल टाउन शाहदाना कॉलोनी निवासी इंदरप्रीत सिंह इस समय रेजीडेंसी कॉलोनी में रहते हैं। इंदरप्रीत ने बारादरी थाना प्रभारी को बताया कि वह दस साल से बिल्डर गुरप्रीत सिंह और उनके भाई हरप्रीत सिंह के यहां काम करता है। दोनों भाइयों ने बेशकीमती जमीनें कई स्थानों पर इंदरप्रीत के नाम से खरीदी हैं। जब उन्हें पता लगा तो उन्होंने इन लोगों के जमीन के अवैध कारोबार में अपना नाम शामिल करने से मना कर दिया। जमीनों का बैनामा अपने नाम कराने से मना कर दिया तो वेतन देना भी बंद कर दिया गया। आरोप है कि अब इंदरप्रीत पर काम पर लौटने का दबाव बनाया जा रहा है। बारादरी थाना प्रभारी ने बताया कि इंदरप्रीत की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें