फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम टू बदायूं दौड़ी सीआरएस स्पेशल, ट्रैक मिला ओके

Fri, 04 Mar 2016 01:39 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त प्रभात कुमार वाजपेयी और पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्रा ने गुरुवार को काठगोदाम से बदायूं तक ब्राडगेज रेल मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे ट्रैक, पुल पुलियों के साथ सिग्नल आदि की व्यवस्था देखी गई। सब कुछ संतोषजनक पाए जाने पर बदायूं रेल मार्ग पर दौड़ रही ट्रेनों की स्पीड सौ किलोमीटर प्रति घंटा किए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन

सीआरएस प्रभात कुमार वाजपेयी और जीएम राजीव मिश्रा की स्पेशल ट्रेन गुरुवार सुबह पौने दस बजे काठगोदाम से चली। लालकुआं-भोजीपुरा ब्राडगेज का वार्षिक मुआयना करते हुए सीआरएस स्पेशल दोपहर ढाई बजे इज्जतनगर पहुंची और यहां से बरेली जंक्शन होते हुए रामगंगा-बदायूं के बीच बने नई ब्राडगेज लाइन का निरीक्षण किया गया। रेलवे ट्रैक के साथ ही रेल अफसरों की टीम ने रेल संचालन और संरक्षा संबंधित सभी पहलुओं को बारीकी से चेक किया। पीआरओ राजेंद्र सिंह के मुताबिक सब कुछ ठीक ठाक पाए जाने पर सीआरएस ने बदायूं रेल मार्ग पर 75 किमी. की स्पीड से चल रही ट्रेनों की रफ्तार सौ किलो मीटर प्रति घंटा करने की बात कही है। जिससे यात्रियों को और ज्यादा सहूलियत मिलेगी। साथ ही जंक्शन और रामगंगा के बीच एनईआर का ट्रैक बन जाने पर इस रेल मार्ग पर गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसी दौरान अफसरों ने हल्द्वानी, पंतनगर, किच्छा, मकरंदपुर, बदायूं स्टेशन पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।  अफसरों की टीम ने इज्जतनगर स्टेशन के चल रहे डबल एंट्री निर्माण कार्य को देखा। बमियाना रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय निर्माण के निर्देश दिए गए। बदायूं स्टेशन के नवनिर्मित भवन का अनावरण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम चंद्र मोहन जिंदल भी अफसरों के साथ रहे। अफसरों ने बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया।

धीमी गति से चल रहे निर्माण पर नहीं दिया ध्यान
निरीक्षण को आए अफसरों ने जंक्शन और रामगंगा के बीच चल रहे एनईआर के ट्रैक निर्माण कार्य पर कोई गौर नहीं किया। इस निर्माण कार्य को जीएम ने दिसंबर 2015 तक पूरा करने के आदेश दिए थे, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान अफसरों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


भोजीपुरा में विरोध की भनक लगने पर नहीं रुकी सीआरएस स्पेशल
सीआरएस पीके वाजपेयी और एनईआर के जीएम राजीव मिश्रा लालकुआं से निरीक्षण करते हुए भोजीपुरा पहुंचे। यहां उन्हें भनक लगी कि जनता विभिन्न मांगों को लेकर विरोध कर सकती है, इसे देखते हुए अफसरों की स्पेशल ट्रेन को भोजीपुरा नहीं रोका गया। विरोध करने वाले लोग सुबह से ही अफसरों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके न रुकने पर लोगों में खासा रोष देखा गया। भोजीपुरा स्टेशन के पास ही पीपल साना चौधरी गांव है, जिसकी आबादी करीब बीस हजार है। स्टेशन के आसपास बाजार, बैंक, शिक्षण संस्थाओं के अलावा ब्लाक कार्यालय और निजी अस्पताल भी हैं, लेकिन इस ओर टिकट विंडो न होने से लोगोकं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अफसरों के न रुकने पर गांव के पीएल शर्मा, प्रेमवीर यादव, श्री राम गंगवार, महेश शर्मा, विजय शर्मा, पप्पू साहू, हरकेश यादव, काशीराम सागर, उल्फत खान, इश्तियाक अहमद, देवानंद गुप्ता, हरप्रसाद गंगवार, अशोक गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, नरेश गुप्ता आदि ने स्टेशन मास्टर को जीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें