फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं रोड पर 11 दुकानें सील, छह लाख जमा कराए

Sun, 06 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
नगर‌िननिगम
विज्ञापन
नगर निगम के टैक्स वसूली अभियान में बदायूं रोड पर 11 दुकानों की मार्केट सील कर दी गईं। इसी मार्केट में शराब का ठेका भी सील कर दिया गया। 84 घंटा मंदिर के निकट बनी इन दुकानों और शराब के ठेके पर दो साल का 1.40 लाख रुपये टैक्स बाकी बताया जा रहा है। गुरुनानक फिलिंग स्टेशन को 10.44 लाख रुपये जमा करने के लिए हफ्ते भर की मोहलत दी गई। डीडीपुरम के प्रतिष्ठान को सील करने गई टीम पांच लाख रुपये का चेक मिलने पर वापस आ गई। 
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश सोनकर के साथ पांच सदस्यीय टीम ने बदायूं रोड पर वीपी सिंह की मार्केट में 11 दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों पर 1.40 लाख का टैक्स बकाया बताया गया। कर अधीक्षक आरपी सिंह के मुताबिक सील की कार्रवाई के बाद मार्केट मालिक वीपी सिंह ने एक लाख का टैक्स जमा कराकर ताले खुलवाए और बाकी रकम जमा करने के लिए  मोहलत मांगी। बदायूं रोड पर गुरुनानक फिलिंग स्टेशन पर 10.44 लाख बकाया वसूल करने गई टीम बिना कार्रवाई किए लौट गई। फिलिंग स्टेशन प्रबंधक ने बकाया जमा करने के लिए हफ्ते भर की मोहलत मांगी। डीडीपुरम में डीडी खेतान पर 9.95 लाख का टैक्स बकाया वसूलने के लिए कर अधीक्षक पहुंचे तो यहां पांच लाख का टैक्स जमा कर मामला सुलझाया गया। अभियान में सीएटीओ के अलावा रिछपाल सिंह, विजय कुमार शामिल थे। 
आनंद आश्रम से बैरंग लौटी टीम
आनंद आश्रम की दुकानों पर टैक्स वसूली करने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आश्रम के लोगों ने दुकानों पर कामर्शियल टैक्स लगाने पर आपत्ति जताई गई। पहले यहां आवासीय टैक्स लगाया गया था। आश्रम के लोगों की आपत्ति पर मंगलवार को सुनवाई होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें