फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Case: अब बवालियों पर होगी कार्रवाई, 60 लोगों पर रिपोर्ट; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कर रही पहचान

Sat, 23 Mar 2024 04:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
1 of 7
बदायूं डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में दो बच्चों की हत्या के बाद बवाल करने वालों की अब खैर नहीं। सीसीटीवी फुटेज और मौके पर बनाई गई वीडियो के आधार पर अब बवालियों की पहचान होगी। बवालियों की पहचान कराने के लिए तीन टीमें बनाई गईं हैं। वारदात के बाद तोड़फोड़ और आगजनी करने के मामले में पुलिस ने 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

शहर की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च की रात दो बच्चों की हत्या के बाद भीड़ में शामिल लोगों ने जमकर उत्पात किया था। चार खोखे जला दिए थे। हत्यारोपी साजिद की दुकान का शटर तोड़कर अंदर से सामान निकालकर सड़क पर रखकर आग लगा दी गई थी। कई पुलिस कर्मियों और पत्रकारों से हाथापाई तक कर दी गई थी। कई लोगों के मोबाइल तोड़ दिए गए थे। एंबुलेंस के सामने हंगामा किया था और शवों को ले जाने नहीं दिया था।
विज्ञापन

2 of 7
भीड़ ने आरोपी की दुकान का सामान फूंक दिया था - फोटो : अमर उजाला
जिन लोगों ने बवाल किया था, उनके खिलाफ बुधवार रात एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है। पहचान कराने के लिए तीन टीमें बनाई गईं हैं। एक टीम में इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
मंडी चौकी पर पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
दूसरी टीम में मंडी चौकी इंचार्ज चंद्रपाल सिंह और तीसरी टीम में सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज रामेश्वर रहेंगे। तीनों टीमें वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बवालियों की पहचान करेंगी। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कराई जा रही है। 

4 of 7
बाबा कॉलोनी में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बाबा कॉलोनी में तैनात है पुलिस बल 
हत्याकांड के बाद से बाबा कॉलोनी में पुलिस बल तैनात है। पीड़ित परिवार के बाहर इंस्पेक्टर कुंवरगांव राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगाई गई है। मंडी समिति के नजदीक मूसाझाग इंस्पेक्टर मनोज कुमार को लगाया गया है। सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी लगातार भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। हालांकि मोहल्ले में अब शांति है। शुक्रवार से स्थानीय लोगों ने अपनी दुकानें भी खोलनी शुरू कर दीं। 
विज्ञापन

5 of 7
मुख्य आरोपी साजिद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मजिस्ट्रेटी जांच में पहले दिन किसी ने नहीं दिया बयान
पुलिस मुठभेड़ में साजिद की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। जांच 28 मार्च तक चलेगी। होली के बाद रिपोर्ट आएगी। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन कोई भी व्यक्ति अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा। अगर किसी को बयान दर्ज कराने हैं तो वह सुबह 10 से शाम पांच बजे तक किसी भी कार्यदिवस में आ सकता है।  
विज्ञापन

6 of 7
बदायूं डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
जानिए कब क्या हुआ था
  • 19 मार्च शाम करीब 6.30 बजे विनोद कुमार के बेटे आयुष (13) व अहान (06) की उनके ही घर की छत पर हत्या।
  • 19 मार्च रात आठ बजे लोग सड़क पर उतर आए, तोड़फोड़, आगजनी  और बवाल।  
  • 19 मार्च शाम करीब 8.30 पुलिस ने विनोद कुमार की ओर से अलापुर के सखानू निवासी जावेद और सजिद के खिलाफ दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरोपी जावेद, आरोपी साजिद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
  • 19 मार्च शाम करीब 9.30 बजे शेखूपुर में पुलिस से मुठभेड़ में मुख्य आरोपी साजिद पुलिस की तीन गोलियों से ढेर हुआ। 
  • 21 मार्च: सुबह 10 बजे दूसरे नामजद आरोपी जावेद का बरेली में आत्मसमर्पण। आरोपी जावेद को लेकर बरेली से बदायूं पहुंची पुलिस। 
  • 22 मार्च: आरोपी जावेद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें