फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हत्या के इनामी आरोपी को बदायूं पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार दिखाया, 15 लाख रुपये की घूस लेने की चर्चा

Wed, 29 Jul 2026 03:21 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बदायूं में बिनानर थाना पुलिस ने एक हत्याकांड के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी तमंचा के साथ दिखाई। यह मामला सामने आया तो थाना पुलिस के खिलाफ जांच शुरू करा दी गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी इलाके में 12 जुलाई को रास्ता खोलने के विवाद में हॉर्न बजाने पर रीतराम कॉलोनी निवासी विपिन प्रजापति की दो गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इस घटना के मुख्य आरोपी 20 हजार रुपये के इनामी सोनू को बदायूं जिले की बिनावर थाना पुलिस ने तमंचे में गिरफ्तार दिखाकर चालान कर दिया। सच्चाई सामने आने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


वारदात के बाद ही सोनू भागा हुआ था। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस के साथ ही वहां की एसओजी भी सोनू की तलाश में जुट गई। सोनू की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने डीएम दफ्तर पर मृतक की अस्थियां रखकर प्रदर्शन किया। तब तीन दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया।

बिनावर पुलिस ने की गिरफ्तारी
बदायूं जिले की बिनावर थाना पुलिस के दरोगा बलवीर सिंह ने 23 जुलाई को करावल की पुलिया के पास से तमंचे के साथ एक आरोपी की गिरफ्तारी दिखाई। बलवीर सिंह के मुताबिक, आरोपी ने अपना नाम सोहनपाल उर्फ सूजल और खुद को दिल्ली का निवासी बताया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


15 लाख में सौदे की चर्चा, जांच शुरू
बदायूं जिले की पुलिस पर पहले भी दूसरे जिलों के बड़े अपराधियों को मामूली मामले में जेल भेजने के आरोप लगते रहे हैं। इस मामले में भी थाना प्रभारी अरिहंत और दरोगा बलवीर पर इसी तरह के गंभीर आरोप लग रहे हैं। हालांकि अरिहंत ने सफाई दी है कि उन्हें अगर आरोपी ने नाम पता गलत बताया तो वह क्या कर सकते थे। मामले में डीआईजी बरेली अजय कुमार साहनी ने बताया कि वह जानकारी करके बता पाएंगे क्या मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें