फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि में जुलाई से बीटेक एआई की पढ़ाई, एआईसीटीई से मिली मंजूरी

Wed, 15 Apr 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में जुलाई से नए सत्र में इस बार बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भी पढ़ाया जाएगा। बीटेक एआई के लिए एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) की ओर से इसकी अनुमति मिल चुकी है, लेकिन अब भी कुछ औपचारिकता बाकी हैं। इस कोर्स से विश्वविद्यालय को कई उम्मीदें हैं। ये कोर्स वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

17 अप्रैल को आयोजित बैठक में इस कोर्स को शुरू करने के लिए वैचारिक मंथन होना है। डीन एफईटी (इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय) डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि ये बैठक नए कोर्स को लेकर ही हो रही है। उन्होंने बताया कि एआई की बढ़ती लोकप्रियता और उज्ज्वल कॅरिअर को देखते हुए इसे लाया जा रहा है। वहीं, विद्यार्थियों की भी यही मांग है, बीटेक एआई के तहत मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग के साथ आधुनिक तकनीक भी पाठ्यक्रम का हिस्सा होगी। प्रथम वर्ष में पारंपरिक विषयों के साथ एक विषय बेसिक एआई का भी लाया जाएगा। जैसे-जैसे छात्र आगे पढ़ता जाएगा उसके लिए कोर्स विकसित किया जाएगा। वहीं, इस समय सीएसआईटी विभाग में डॉ. ब्रजेश कुमार के अधीन एक एआई लैब पहले से स्थापित है, जिसमें मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। वहीं, कोर्स संचालन के लिए न्यूनतम तीन गेस्ट लेक्चरर नियुक्त किए जा सकते हैं। कोर्स में 60 सीटें निर्धारित हैं, फिलहाल फीस में कोई वृद्धि नहीं है, इसमें फीस 75 हजार रुपये प्रतिवर्ष रखी गई है, प्रवेश का आधार जेईई मेन परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
एक व दो वर्ष के डिप्लोमा पहले से संचालित
इंजीनियरिंग विभाग में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन समेत अन्य में दो सालों से एक व दो वर्ष के डिप्लोमा पहले से संचालित हैं। हालांकि इसमें बहुत अधिक प्रवेश नहीं हो सके। इसलिए विश्वविद्यालय में अब किसी तकनीकी डिप्लोमा से अधिक एआई पर फोकस किया जा रहा है। कॉलेज के प्रोफेसरों को आशा है कि इस कोर्स को लाने से एक तरफ छात्रों को ये कोर्स स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा तो वहीं, विश्वविद्यालय में भी आय का एक और मार्ग खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुविवि में नए सत्र से शुरू होगा बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स



एआई की बढ़ती मांग को देखते हुए रुविवि ने शुरू किया नया बीटेक कोर्स

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए खुला बीटेक एआई का द्वार

रुविवि में 60 सीटों पर होगा बीटेक एआई का प्रवेश, जेईई मेन से मिलेगी वरीयता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें