फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से तार जोड़े बैठे हैं सपा विधायक

Tue, 05 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के एक विधायक और पूर्व विधायक समेत आधा दर्जन पदाधिकारी बसपा समेत दूसरे दलों के संपर्क में हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले ऐन वक्त पर पाला बदलने की फिराक में इनके तार बसपा नेताओं से लंबे समय से जुड़े हैं। 
विज्ञापन

 सपा ने शहर, कैंट, बिथरी और आंवला विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मीरगंज से प्रत्याशी की घोषणा होने का अभी इंतजार है। चार में पार्टी के सिटिंग विधायक हैं। इन सीटों पर टिकट का निर्णय चुनाव से कुछ समय पहले होना है। बताया जाता है कि अपने क्षेत्र में अपनोंकी चुनौती झेल रहे सपा के एक विधायक ने लंबे समय से बसपा के बड़े नेताओं से अपने तार जोड़े रखे हैं। एक पूर्व विधायक समेत संगठन के कई पदाधिकारी भी पाला बदलने का मंसूबा बनाए बैठे हैं। मध्यस्थता बसपा के बड़े पदाधिकारी कर रहे हैं। जिस सीट पर विधायक की बातचीत चल रही है, उस पर विधायक के अलावा बसपा से टिकट की होड़ में तीन अन्य दावेदार भी शामिल हैं। इनमें एक मौजूदा मीरगंज बसपा विधायक के भाई हैं। बसपा ने फरीदपुर से विजयपाल सिंह, शहर से अनीस खां, बहेड़ी से नसीम अहमद के टिकट फाइनल कर दिए हैं लेकिन कैंट, आंवला, भोजीपुरा और नवाबगंज के टिकट फाइनल होने अभी बाकी हैं। बसपा में बिथरी और मीरगंज में मजबूत स्थिति को देखते हुए सिटिंग विधायकों को ही टिकट मिलने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें