फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा नेताओं पर रोजेदारों की बेअदबी का आरोप, बसपा जिला उपाध्यक्ष ने शेयर किया ये वीडियो

Fri, 28 Mar 2025 01:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में रोजेदारों को सियासी सूरमा लुभाने में लगे हैं। सपा ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम रखा। इसका वीडियो शेयर कर बसपा नेता ने सपा पर रोजेदारों की बेअदबी करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
बसपा नेता तौफीक प्रधान ने लगाया आरोप - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बसपा के जिला उपाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के रोजा इफ्तार कार्यक्रम का वीडियो शेयर कर सपा नेताओं पर रोजेदारों की बेअदबी करने का आरोप लगाया। 22वें रोजे पर सपा ने अपने कार्यालय पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम रखा था। सपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप, शमीम सुल्तानी, वीरपाल सिंह यादव, आईएस तोमर, प्रवीण सिंह ऐरन आदि नेता शामिल हुए थे। बसपा के जिला उपाध्यक्ष तौफीक प्रधान ने  कार्यक्रम का वीडियो अपलोड कर आरोप लगाया है कि रोजा इफ्तार कार्यक्रम में सपा नेता सोफे पर बैठे थे, जबकि इफ्तारी में आए रोजेदारों को जमीन पर बैठाया गया था। 

विज्ञापन


सियासी गलियारे में हलचल 
तौफीक के मुताबिक सपा नेताओं ने खाने पीने की चीजें पैरों के पास रखी थीं। जबकि मुस्लिम धर्म में छोटा बड़ा कुछ नहीं होता। तौफीक ने वीडियो में सपा नेताओं पर मुस्लिम वर्ग की तौहीन करने का आरोप लगाया है। तौफीक प्रधान का वीडियो वायरल होने से सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। 

ये भी पढ़ें- Shahjahanpur Murder: मां को पछतावा, रोते हुए बोली- इन्हें पालने को खुद कभी न पहनी चप्पल... पति ने मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी से बात की गई तो उनका कहना है कि नेता, पदाधिकारी और जनता के जो भी लोग सपा कार्यालय पर कार्यक्रम में शामिल हुए वह सभी रोजे में थे। कोई भी सोफे पर नहीं बैठा था। सुविधा के हिसाब से जगह देखकर कुछ लोग टाइल्स पर बैठ गए थे। बसपा नेता का नजरिया गलत है, उन्हें विवाद के बजाय सौहार्द के चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें