फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना टिकट यात्री को छोड़ने के मामले में टीआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिना टिकट के यात्रा कर रहे यात्रियों की संख्या कम दर्शाने के साथ अवैध पार्सल से भरी बस छोड़ने के मामले में टीआई को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रबंध निदेशक मासूम अली के निर्देश पर हुई है।
विज्ञापन

बरेली-मुरादाबाद मार्ग पर रोडवेज बस की नियमित चेकिंग के लिए टीआई राजेश तैनात थे। आरोप है कि पिछले वर्ष बस की चेकिंग के दौरान नौ से अधिक यात्री बिना टिकट थे लेकिन टीआई ने अपनी रिपोर्ट में चार यात्रियों को ही बिना टिकट दर्शाया था। मामले की शिकायत के बाद जांच हुई तो इसका खुलासा हुआ। उन पर अवैध रूप से ले जाए जा रहे पार्सल को भी छोड़ने का आरोप लगा है। दोनों ही मामलों में प्रबंध निदेशक मासूम अली ने प्रधान प्रबंधक (प्रवर्तन) को जांच सौंपी थी। इस जांच में उन्हें दोषी पाया गया है। संवाद
- टीआई राजेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। भ्रष्टाचार की जांच में उनके खिलाफ कई सबूत मिले हैं और वह दोषी पाए गए हैं। आगे की कार्रवाई भी नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक चौधरी, आरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें