फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बसपा की चुनावी सभा: भाजपा, सपा और कांग्रेस पर बरसे आकाश आनंद, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Mon, 08 Apr 2024 03:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने सोमवार को बिशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। मंझे राजनेता की तरह आकाश आनंद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उनके निशाने पर भाजपा, सपा और कांग्रेस रही। 
विज्ञापन
आकाश आनंद ने चुनावी सभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने सोमवार को बरेली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। सपा पर निशाना साधते हुए बोले कि जो इनके लिए वोट डालता है उसके लिए लड़ नहीं सकते। इनको वोट डालना मतलब अपने समाज के खिलाफ वोट डालना। 

विज्ञापन


आकाश आनंद ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि आरक्षण दिलाएंगे लेकिन उन्हें पता नहीं कि बहन जी ने उन्हें आरक्षण दिला दिया है। कांग्रेस की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है यह बताने का कि हाथी न झुकेगा न रुकेगा, हमेशा आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बोला है कि समाज में जाएं तो काम लेकर जाएं।

विज्ञापन


आकाश आनंद ने कहा कि 25 दलों को साढ़े 16 हजार करोड़ रुपये चुनावी चंदा मिला। बसपा को एक रुपया नहीं मिला। बसपा पूरे देश में धन्नासेठ के सहारे नहीं, कार्यकर्ता के बल पर चुनाव लड़ेगी। बसपा का कार्यकर्ता किताब (संविधान) को अपना कर्तव्य समझता है। उन्होंने कहा कि भाजपा से पूछना है, शिक्षा के लिए आपने क्या किया, रोजगार और सुरक्षा के लिए सरकार ने क्या किया। तीनों ही समाज के लिए सबसे अहम है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पेपर लीक का मुद्दा उठाया 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में रोजगार नहीं है। पेपर लीक ही हुआ है। युवाओं को परीक्षा से नौकरी की उम्मीद होती है, लेकिन खबर आती है कि पेपर लीक हो गया। यह सरकार का बहाना है। आठवीं के छात्र गणित का सवाल नहीं हाल कर पाते। स्कूलों में कंप्यूटर नहीं है, डिजिटल इंडिया का दावा हवाई है। शिक्षा और भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।
 
आकाश आनंद ने कहा कि 80 करोड़ को मुफ्त राशन देने का दावा भाजपा सरकार करती है तो उनसे पूछो कि 10 साल में रोजगार बढ़ाने के लिए क्या किया। आखिर राशन देने की नौबत क्यों आई। आखिर इसकी कीमत कौन देगा, आने वाले दिनों में बच्चों को देनी होगी। पूरे साल में छह हजार का राशन भी नहीं मिलता, उसके बदले नौकरी देते। 

उन्होंने कहा कि ये लोग न शिक्षा, न रोजगार दे पाए। सुरक्षा पर बात करें तो वहां भी सरकार फेल है। रात में आठ बजे के बाद लड़कियों को घर से बाहर न निकलने की बात सरकार की बेशर्मी है। आखिर किस बात पर अखंड भारत का दावा करते हैं। आप से बड़ा देशद्रोही नहीं, जो अवाम को अपने पैरों पर खड़ा नहीं कर पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें