फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल संकट में, ठप हो सकती हैं संचार सेवाएं

Wed, 11 Feb 2015 12:52 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सचेंजाें और कार्यालयाें पर लगे जेनरेटराें के लिए भी ईधन सप्लाई प्रभावित होने लगी है। जीएम ने ईपीएफ विभाग की खाते सीज करने की कार्रवाई को गलत बताया है।
विज्ञापन

पिछले दिनाें क्षेत्रीय आयुक्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन आलोक यादव ने एक पुराने मामले में बीएसएनएल के बैंक खाते सीज करा दिए। बीएसएनएल अब ट्रिब्यूनल की शरण में है। पिछले एक सप्ताह में जारी हुए चेक पंजाब नेशनल बैंक खाते से बाउंस हो गए हैं। ये चेक डीजल खरीद के एवज में पेट्रोल पंप मालिकों को जारी किए गए थे। बीएसएनएल हर माह 35 से 40 लाख रुपये तक डीजल आदि पर खर्च करता है। चेक बाउंस होने पर लोग जीएम लेखा कार्यालय में शोर शराबा कर रहे हैं। कर्मचारियों के छोटे-मोटे भुगतान पर भी असर पड़ा है।
ठप हो सकती हैं संचार सेवाएं
जीएम मणिराम ने क्षेत्रीय आयुक्त ईपीएफ आलोक यादव से आग्रह किया है कि जरूरी भुगतान के अलावा ईधन आदि की सप्लाई ठप हो गई है। अगर सीज खाते तुरंत न खोले गए तो बरेली, बदायूं, पीलीभीत आदि जिलाें की मोबाइल सर्विसेज ईधन आपूर्ति के अभाव में ठप हो सकती हैं। एक्सचेंज भी प्रभावित हाेंगे। इससे संचार सेवा के साथ, बैंकिंग आदि अन्य सेवाओं पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन


तीन ईपीएफ खाते
जीएम मणिराम ने कहा है कि बीएसएनएल में तीन ईपीएफ खाते चल रहे हैं। जीएम, टीडीएम बरेली नाम से खाता सीज किया गया है। जबकि उनके यहां का ईपीएफ संबंधी कोई मामला लंबित नहीं है। जीएम ने बताया कि ईपीएफ कार्यालय से वसूली की दो सूची आई थी जिससे वसूली होनी थी उस पर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सिविल बीएसएनएल लिखा था। इसलिए जीएम नाम से संचालित खाता सीज किया जाना पूरी तरह से गलत है। ईपीएफ अफसराें ने किसी भ्रमवश उनका खाता सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें