बीएससी की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर आरोपी भाग निकला। छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
छात्रा के पिता ने थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव को बताया कि 27 मार्च को उनकी बेटी कॉलेज से घर लौट रही थी। रास्ते में धर्मेंद्र ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। परिचित होने के नाते छात्रा उसकी बाइक पर बैठ गई। युवक ने बरखन तिराहे के पास बाइक का रास्ता बदल दिया और विरोध करने पर उसे एक गांव की ओर मोड़ दिया। कुछ दूर जाने के बाद वह छात्रा को एक खंडहरनुमा मकान में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपी ने छात्रा और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। घटना से सदमे में आई छात्रा ने खाना-पीना छोड़ दिया। कई दिन बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पिता ने नवाबगंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।