फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में क्रिकेट खेलते समय बीएससी के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंका; ईद की छुट्टी पर आया था घर

Sat, 21 Mar 2026 01:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजगंज (बरेली)

सार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में क्रिकेट खेलते के दौरान एक युवक अचानक गिर गया। कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। युवक दिल्ली में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। ईद पर अपने घर आया था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
शाकिब का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज इलाके में क्रिकेट खेलते समय शुक्रवार को बीएससी के छात्र शाकिब की अचानक मौत हो गई। परिजन कार्डियक अरेस्ट से मौत की आशंका जता रहे हैं। ईद से पहले शाकिब की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया। लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

क्रिकेट खेलते समय अचानक गिरा और थम गईं सांस 
गांव हरहरपुर मटकली निवासी रहीस अहमद का 22 वर्षीय पुत्र शाकिब दिल्ली में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। वह ईद मनाने के लिए सात दिन पूर्व घर आया हुआ था। परिजनों ने बताया कि दोपहर 12 बजे वह अपने दोस्तों के साथ गांव के ईदगाह के पास मैदान पर क्रिकेट खेल रहा था। तभी वह अचानक जमीन पर गिर गया। उसकी सांस फूलने लगी। उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शाकिब चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह पढ़ाई में बेहद होशियार था। वह चिकित्सक बनना चाहता था।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: मां की दो दिन की सहेली नौ माह के मासूम बेटे को लेकर भागी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत

 
विज्ञापन

कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की आशंका 
जिला अस्पताल के फिजिशियन (चेस्ट) डॉ. एएम अग्रवाल के मुताबिक, आउटडोर खेल के दौरान मौत होना हृदयाघात नहीं, बल्कि सडेन कार्डियक अरेस्ट होता है। पुरानी कोई बीमारी के अलावा इसकी अन्य वजहें भी हो सकती हैं। सामान्य तौर पर खेलते समय चक्कर आना, सीने में दर्द या जकड़न, सांस फूलना, बेहोशी जैसे लक्षण नजरअंदाज नहीं करने चाहिए। इन स्थितियों में इनेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगड़ने से दिल की धड़कन अनियमित हो जाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें