फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बीएससी की छात्रा ने दी जान: पिता बोले- कहती थी अफसर बनाकर दिखाऊंगी, बेटी ऐसा क्यों किया

Thu, 26 Dec 2024 10:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भमोरा क्षेत्र में बीएससी का छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक उसने आत्महत्या की है, लेकिन वजह नहीं बता पाए। 
विज्ञापन
अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा क्षेत्र में बीएससी की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बुधवार को उसका शव घर की दूसरी मंजिल पर पंखे से फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


भमोरा थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर ताहरपुर निवासी रामवीर ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उनकी छोटी बेटी अंजलि, जो बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी। बुधवार दोपहर घर की छत पर खाना बना रही थी। परिवार के लोग नीचे चल रहे नाली निर्माण के कार्य में लगे थे। काफी देर बाद जब खाना खाने छत पर गए तो देखा कि पुत्री का शव फंदे से लटक रहा था। उसकी मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। 

पढ़ने में होनहार थी छात्रा
पिता रामवीर की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। पिता रामवीर ने बताया कि बेटी ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, वह नहीं जानते। वह बहुत होनहार छात्रा थी। कहती थी कि बड़ा अधिकारी बन कर दिखाऊंगी। मां अंग्रेशा के साथ परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें