फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निरीक्षण के दौरान बंद मिले छह स्कूल, बीएसए ने रोका स्टाफ का वेतन

Mon, 22 Dec 2025 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बीएसए डॉ. विनीता ने छह स्कूलों के स्टाफ का वेतन रोक दिया है। ये स्कूल निरीक्षण के दौरान बंद मिले थे। इसकी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न विकास खंडों में निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से बंद पाए गए छह प्राथमिक विद्यालयों के समस्त स्टाफ का वेतन, मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। यह कार्रवाई 21 नवंबर से 20 दिसंबर के मध्य जिले के विभिन्न अधिकारियों के किए गए आकस्मिक निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। बीएसए डॉ. विनीता की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षण के समय स्कूल बंद पाए गए थे, जिसके कारण वहां कार्यरत समस्त स्टाफ का वेतन अगले आदेश तक अवरुद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसमें मझगवां ब्लाक का प्राथमिक विद्यालय ढाका 21 नंवबर को, आलमपुर जाफराबाद का प्राथमिक विद्यालय नगीनानगर एक दिसंबर को, भोजीपुरा का प्राथमिक विद्यालयरायपुर और रामनगर का प्राथमिक विद्यालय शाबाजपुर 15 को, शेरगढ़ का प्राथमिक विद्यालय वसुधरन द्वितीय 17 को, शेरगढ़ का प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर 16 दिसंबर को बंद पाया गया है।

बीएसए डॉ. विनीता ने स्पष्ट किया है कि जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ओर से किए गए निरीक्षण में यह स्कूल बिना किसी सूचना के बंद मिले। अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही के चलते इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षा मित्रों का मानदेय, वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें