फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीएसए ने बच्ची को गोद में लेकर बाल वाटिका में बैठाया

Wed, 24 Sep 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
बच्ची को गोद में उठाए बीएसए। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र के शिवपुर सांड़ा प्राथमिक स्कूल में सोमवार सुबह सवा आठ बजे निरीक्षण पर पहुंचे बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी को मुख्यद्वार पर हाथ में झोला लिए एक बच्ची रोती दिखी। यह देख गोद में लेकर उसे दुलारते हुए प्रांगण में पहुंचे।
विज्ञापन

स्कूल भवन की कक्षाओं की ओर पहुंचे बीएसए ने छात्रों से जब उसकी कक्षा की जानकारी ली तो वह बोले अंकल यह बाल वाटिका में पढ़ती है। इसके बाद उन्होंने बाल वाटिका की कक्षा में पहुंचकर बच्ची को बैठाया। इसके बाद स्कूल का निरीक्षण किया। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो वायरल हुआ है।
निरीक्षण के दौरान बीएसए को स्कूल में मात्र एक शिक्षामित्र श्याम राज के भरोसे संचालित मिला। इंचार्ज प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापिका और दो शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए बीएसए ने सभी को नोटिस जारी किया। बीईओ राकेश कुमार ने बताया कि नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें