फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कम हुई जीएसटी... व्यावहारिक होने में लगेगा समय

Wed, 24 Sep 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वस्तु एवं सेवा कर की नई दरें लागू होने के बाद एक ओर यहां ग्राहकों को फायदा हो रहा है तो वहीं बाजार में अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ग्राहक अभी भी बाजार में जाकर दुकानदारों से घटी दरों को लेकर पूछताछ कर रहे है। वहीं दूसरे दिन भी व्यापारी साॅफ्टवेयर को अपडेट कराने में लगे रहे।
विज्ञापन

जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। त्योहारी सीजन होन के चलते इलेक्ट्रानिक, कार बाजार, मॉल में ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहा हैं। व्यापारियों का कहना है जीएसटी कम होने के बाद अभी कुछ व्यावहारिक दिक्कतें आ रही है, जिस वजह से ग्राहक तक उसका सीधा फायदा नहीं पहुंच रहा है। खासकर छोटे कीमतों के आइटम पर ज्यादा समस्या है। उदाहरण के लिए पांच रुपये के सामान पर घट कर 4.77 पैसे का रह गया है, लेकिन ग्राहक पांच रुपये अदा कर के ही वह उस सामान को ले रहा है। ज्यादा कीमतों के आइटम पर ग्राहक को मुनाफा दिख रहा है। किसी ग्राहक ने 20 हजार रुपये की टीवी खरीदी तो उसे करीब 28 प्रतिशत के अनुसार 5600 रुपये कर देना पड़ता था, लेकिन अब से 3800 रुपये की चुकाने पड़ेगे। कारोबारियों का कहना है कि बड़े आइटम पर ग्राहक को ज्यादा लाभ मिल रहा हैं।

बाजार में अभी पुराने रेट का सामान उपलब्ध
- जीएसटी कम होने के बाद बाजार में अभी पुराने दाम के सामान दुकान पर उपलब्ध है। दुकानदारों का कहना है कि वह बड़ी मात्रा में स्टाॅक लेकर रखते है ऐसे में अगर एकदम नए रेट का माल दुकान पर आएगा तो एक ही सामान के दो दाम हो जाएगे। इसे लेकर ग्राहकों में भी असमंजस रहेंगा। किराना के दुकानदार देवेंद्र बताते है कि व्यापारियों का कहना है कि अभी नया स्टॉक बाजार में आने में समय लगेगा। सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में होगी, क्योंकि वहां तक सामान पहुंचने में समस्या होती है। सारे दामों को कम या ज्यादा करना व्यापारियों के लिए बड़ी चुनौती होगा।
विज्ञापन


बड़े व्यापारियों का आईटीसी कुछ समय के लिए होगा ब्लाॅक
- वित्तीय विशेषज्ञ अखिल कुमार के मुताबिक जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद कारोबारी ने जो माल 28 प्रतिशत जीएसटी देकर खरीदा था अब उन्हें वह माल 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर ही बेचना पड़ेगा। ऐसे में जब कारोबारी अपनी आईटीसी क्लेम करेगा तो उसकी रकम ब्लाॅक होगी। वहीं ऑॅटोमोबाइल डीलर को सेस रिवर्स करना पडेगा, ऐसे में उसकी कास्ट बढ़ेगी तो इसका सीधा असर ग्राहक पर पड़ेगा और उसे छूट का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा।


कपड़े पर नहीं बदली जीएसटी, फिर भी व्यापारी हो रहे परेशान -
कपड़े पर जीएसटी का बदलाव नहीं किया है। कपड़े पर 5 प्रतिशत जीएसटी पहले से बरकरार है, लेकिन ग्राहक दुकानदारों को फोन करके बदलने की जानकारी ले रहे है। व्यापारी अनुज गुप्ता बताते है कि ग्राहक जीएसटी की दरें संशोधित होने के बाद फोन करने दरों की जानकारी ले रहा है। जबकि कपड़े में किसी भी प्रकार की जीएसटी नहीं बदली है।
-
कंपाउंड जीएसटी व एक्सेम्प्ट गुड्स वाले दुकानदार होगी दिक्कत
- दुकानदार बताते है कि जिन दुकानदारों में कंपाउंड स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है उन्हें कुल सेल पर 1 प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है, ऐसे में उन्हें नुकसान होगा। वहीं जिन वस्तुओं पर नई दरों में जीएसटी समाप्त हो गई है। दुकानदार पहले उस पर जीएसटी अदा कर चुके है, ऐसे में उनकी जीएसटी किस तरह वापस होगी इस पर कोई प्रावधान नहीं है।

स्वास्थ्य बीमा से हटाई जीएसटी तो कंपनियों ने 5 प्रतिशत बढ़ाई कीमत
- जीएसटी परिषद ने जीवन व स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम पर जीएसटी को 18 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम के बावजूद बीमा प्रीमियम में राहत मिलेगी। व्यक्तिगत स्वास्थ्य व जीवन बीमा प्रीमियम को 18 फीसदी से हटाकर बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के साथ शून्य स्लैब में रखा है। आईटीसी के नुकसान की भरपाई के लिए कंपनियां टैरिफ पांच फीसदी तक बढ़ा रही है। इससे स्वास्थ्य व जीवन बीमा की लागत में उम्मीद के मुताबिक राहत नहीं मिलेगी। वर्तमान में बीमा कंपनियां डिस्ट्रीब्यूशन कमीशन, पुनर्बीमा, और प्रचार व अन्य परिचालन खर्चों पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाती हैं। जीएसटी हटने के बाद, पुनर्बीमा सेवाएं भी जीएसटी से मुक्त हो जाएंगी पर अन्य सेवाओं पर कंपनियों को जीएसटी चुकाना होगा।
-
बयान

- इलेक्ट्राॅनिक सामान में जीएसटी की दरें कम होने के बाद ग्राहक खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे है। त्योहारी सीजन हाेने के चलते ग्राहक पूरा लाभ ले रहे है। - हरीश अरोरा, दुकानदार
- स्वास्थ्य बीमा ने जीएसटी समाप्त होने के बाद लोगों पॉलिसी अधिक करा रहे है, लेकिन कंपनियों के बढ़े टैरिफ ग्राहकों को असर डाल रहे है। - अनुज अग्रवाल, संचालक, बीमा घर
- जीएसटी की दरें कम होने के बाद कुछ व्यावहारिक दिक्कतें आ रही है। जिस वजह से दुकानदार को कुछ समय परेशानी भी उठानी होगी, लेकिन समय के साथ सुधार होगा। - मोहित टंंडन, सीए
- कार कारोबारियों के बाद पुराने स्टाॅक मौजूद है, लेकिन जीएसटी कम होने के बाद उसे बेचने में समस्या आ रही है। खासकर रिटेल सेक्टर में चुनौती है। अखिल रस्तोगी, सीए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें