फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर काटकर खेत में रखा: निन्हा से बहुत नफरत करता था हत्यारा... संघर्ष के मिले निशान; पांच मीटर तक फैली थी घास

Mon, 24 Jul 2023 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मझौआ रोड पर युवक की निर्ममता से हत्या की गई। हत्या के बाद गला काटकर खेत में रख दिया। युवक के परिवार ने बटाईदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना इलाके में मझौआ रोड किनारे खेत में एक युवक की गर्दन काटकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। गर्दन 50 मीटर दूर दूसरे खेत में रख दी गई थी। शव के पास खेत में पेड़ कटे पड़े थे। मृतक की बहन ने इसी खेत के बटाईदार दिनेश मौर्य समेत दो लोगों पर हत्या की रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन


निन्हा को बेरहमी से मारने वाला हत्यारा उससे बेहद नफरत करता था। मौके पर पेड़ कटा पड़ा होने की वजह से निशाने पर आए दिनेश मौर्य को पुलिस ने हिरासत में तो ले लिया पर उसकी संलिप्तता को लेकर कोई साक्ष्य नहीं तलाश सकी। निन्हा की गतिविधियों और व्यवहार की जानकारी जुटाकर पुलिस सही वजह और हत्यारोपियों का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें- Murder: युवक की निर्ममता से हत्या, सिर काटकर खेत में रखा... धड़ पेट के बल जमीन पर पड़ा मिला, देखकर दहल उठे लोग
विज्ञापन



जिस खेत में शव मिला, उसके मालिक हरीराम गंगवार गन्ना समिति के कई बार चेयरमैन रहे थे। उनकी दो बेटियां हैं, जो बड़े घरानों में ब्याही हैं। हरीराम की मृत्यु के बाद खेत व अन्य संपत्ति भी बेटियों के नाम आई है। वे बटाई पर दिनेश मौर्य से खेती कराती हैं। कुछ और भी बटाईदार हैं। जिस हिस्से में शव मिला, वह हिस्सा भी दिनेश के बजाय दूसरा बटाईदार देखता है।

निन्हा की निर्मम हत्या से पुलिस व ग्रामीण भी हैरत में है। हत्यारे एक से ज्यादा रहे होंगे, क्योंकि इनके बीच संघर्ष के निशान मिले हैं। यूकेलिप्टस का एक पतला पेड़ रात का ही कटा पड़ा था। वहीं पांच मीटर खेत में घास इस तरह फैली थी, जैसे यहां गुत्थम गुत्था की गई हो।


 

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए मझौआ रोड की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस अवैध संबंध व चोरी समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
 
ये भी पढ़ें- हैवानियत के बाद कत्ल: हत्यारे छोड़ गए दरिंदगी के निशान, जिसने भी शव देखा समझ गया पूरी कहानी
 

खानाबदोश जिंदगी जीता था निन्हा
निन्हा के पिता महबूब का निधन हो चुका है। मां मोरकली कई दिन से कहीं रिश्तेदारी में गई हुई हैं। मृतक का बड़ा भाई असगर अमरोहा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। निन्हा की इकलौती बहन सुमन इसी गांव में ब्याही है। कंचनपुर घुमंतू प्रजाति के लोगों का गांव है जो कच्ची शराब के लिए बदनाम है। ग्रामीणों के मुताबिक घर पर अकेला रहने की वजह से निन्हा गांव में घूमता था। वह ग्रामीणों के घर कच्ची शराब पीता था। उन्हीं के घर में खाना खाता और वहीं सो जाता था। कभीकभार ही वह अपने घर आता था।

दिनेश मौर्य पर हमलावर हुई भीड़
दिनेश मौर्य को जब पुलिस ने घटनास्थल के पास से जीप में बैठाया, तभी निन्हा की बहन सुमन ने चीखकर कहा कि यही हत्यारा है, इसको पकड़ लो। कंचनपुर से आए लोगों की भीड़ ने दिनेश को गाड़ी से खींचने की कोशिश की। हालांकि पुलिस सतर्क थी और डंडा फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

फिलहाल तहरीर के आधार पर हत्या के शक में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सही वजह और आरोपियों को लेकर छानबीन चल रही है। जल्द ही सही स्थिति सामने आ जाएगी। - चमन सिंह चावड़ा, सीओ नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें