फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सगे भाइयों को बीच रास्ते घेरकर चाकुओं से हमला, दंगे की धाराओं में रिपोर्ट

Thu, 26 Feb 2026 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुपयों के लेनदेन को लेकर कई दिन पहले हुए विवाद के बाद मंगलवार दोपहर 12-13 लोगों ने सगे भाइयों को सरेराह घेरकर दिन-दहाड़े कातिलाना हमला कर दिया। दोनों पर चाकुओं से प्रहार किए। इसमें वह घायल हो गए। सुभाषनगर थाना पुलिस ने घायलों के पिता की तहरीर पर चार नामजद और आठ-नौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे मनोज और विपिन का पांच-छह दिन पहले कुछ लोगों से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश में मंगलवार दोपहर 1:30 बजे मनोज और विपिन को सुभाषनगर गल्ला मंडी निवासी अभिनव यादव, श्याम यादव, संजेश यादव, विवेक यादव ने अपने आठ-नौ साथियों के साथ मढ़ीनाथ में घेर लिया।
सभी ने जान से मारने की नीयत से विपिन और मनोज पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में चार नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला और दंगा करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें