फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हेरोइन बनाने के लिए झारखंड से केमिकल मंगाता था पूर्व ब्लॉक प्रमुख का भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपाल लोधी का सौतेला भाई राम भरोसे अपने बेटे वीरेश के साथ मिलकर काफी समय से केमिकल्स के जरिये हेरोइन बनाने की फैक्टरी चला रहा था। बृहस्पतिवार रात एएनटीएफ की टीम ने राम भरोसे, वीरेश और एक अन्य बृजेश को सिरौली थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर कोट से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में राम भरोसे ने पुलिस को बताया कि स्मैक और हेरोइन समेत पादक पदार्थ बनाने के लिए वह झारखंड से केमिकल मंगाता था।
विज्ञापन

राम भरोसे के घर चल रही हेरोइन बनाने की फैक्टरी से पुलिस ने चार किलो 515 ग्राम हेरोइन, आठ किलो 560 ग्राम सोडियम कार्बोनेट, एक किलो 694 ग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड बरामद किया है। इसके अलावा मौके से एक गैस सिलिंडर, एक भट्ठी, दो परात, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं।
राम भरोसे ने पुलिस को बताया कि हेरोइन और स्मैक बनाने के बाद वह नशा करने वाले लोगों को फुटकर में बेचकर रुपये कमाता था। देर रात तीनों आरोपियों के खिलाफ सिरौली थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

कोर्ट ने भेजा जेल
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। अब उनके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें