फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साली की करतूत से जीजा के उड़े होश... पहुंचा थाने, दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 06 Jan 2025 03:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में जीजा के घर से युवती रुपये और नकदी लेकर प्रेमी के साथ चली गई। जब युवक ने उसे प्रेमी के साथ देखा तो हैरान रह गया। युवक ने साली और उसके प्रेमी पर रिपोर्ट कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवती अपने जीजा के घर से जेवर-नकदी समेटकर प्रेमी के साथ चली गई। क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि उसका विवाह 2007 में हुआ था। उसकी सास नहीं है। उनकी मौत हो चुकी है। ससुर बीमार रहते थे। इस पर वह पत्नी के छोटे भाई-बहनों को अपने साथ ले आया। तब से उसके साथ ही रहते हैं। 

विज्ञापन


युवक ने 31 दिसंबर को परिवार के सभी लोग पूर्णागिरी के लिए निकले थे। जब वे लोग स्टेशन पहुंच गए तब पता चला साली घर में ही रह गई। उसने कॉल की तो साली ने बहाना बनाकर ट्रेन छूटने का नाटक किया। इस पर पड़ोस में रहने वाले युवक ने बाइक से ट्रेन तक पहुंचाने की बात कही। टनकपुर पहुंचने के बाद जब साली नहीं मिली तो उसकी खोजबीन की गई। 

Bareilly News: बरेली में समलैंगिक संबंध के चलते युवक की हत्या, दोस्त निकला कातिल, छह माह बाद खुला राज
विज्ञापन


इस दौरान वह रेलवे स्टेशन पर पड़ोसी युवक के साथ घूमते दिखाई दी। युवक ने घर आकर देखा तो उसके होश उड़ गए। युवक के मुताबिक घर में रखे बीस हजार रुपये और जेवर गायब थे। युवक ने अपने पड़ोसी और साली पर नकदी  जेवर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

बहेड़ी: किशोरी को ले जाने के मामले में सात पर रिपोर्ट
बहेड़ी में दूसरे समुदाय की किशोरी को ले जाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किशोरी की सहेलियों की मदद से युवक उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि किशोरी के बारे में पूछने पर उसकी सहेलियों और युवक के घर वालों ने गाली-गलौज की और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है

नगर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक जनवरी की सुबह उसकी 15 साल की पुत्री घर से कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली, जिसके बाद उसकी सहेलियां उसे अपने घर ले गईं, जहां पहुंचने पर उसे पता चला कि पुत्री को थाना शेरगढ़ निवासी दो युवक दोनों लड़कियों और उनके घर वालों की मदद से ले गए हैं। इस मामले में पुलिस ने पुत्री की दोनों सहेलियों सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें