फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुहागरात पर दुल्हन ने किया ऐसा कांड... दूल्हा और परिवार पहुंचा थाने; पूरी कहानी सुन पुलिस भी हैरान

Thu, 22 May 2025 01:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

Budaun Fake Marriage News: यूपी के बदायूं जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की डेढ़ लाख देकर शादी कराई गई। अगली रात नकदी और जेवर लेकर दुल्हन गायब हो गई। पीड़ित दूल्हा और उसका परिवार थाने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
शादी की रस्म में शामिल दूल्हा और दुल्हन - फोटो : ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर इलाके में शादी की अगली रात को दुल्हन 15 हजार रुपये और जेवर लेकर चंपत हो गई। डेढ़ लाख रुपये लेकर दो रिश्तेदारों ने यह शादी करवाई थी। इस मामले में पीड़ित ने शादी कराने वाले दो रिश्तेदारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

 
गांव चंदी नगला निवासी जयसिंह के बेटे आकाश की शादी नहीं हो रही थी। करीब 10 दिन पहले उनके दूर के रिश्तेदार सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी मुकेश और मीनू घर आए और बेटे की शादी का प्रस्ताव रखा। 

कहा कि तुम्हारे बेटे आकाश की शादी हम करा देंगे। लड़की वाले गरीब हैं। शादी का सभी खर्चा आपको उठाना पड़ेगा। उन्होंने लड़की की फोटो दिखाई तो परिवार के लोग शादी को राजी हो गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लड़की को लेकर गांव आएंगे। यहीं पर ही शादी की रस्में पूरी कर ली जाएगी। 19 मई को शादी कराने के लिए पांच लोग लड़की को लेकर गांव चंदी नगला आ गए। 

रुपये देने के बाद पूरी की गई शादी की रस्में
खाना खाने के बाद दोनों ने कहा कि अब लड़की भी घर आ गई और शादी की रस्में होनी हैं। लड़की वालों को 1.50 लाख रुपये देने हैं, वह दे दो। रुपये देने के बाद शादी की रस्में पूरी की गई। रुपये लेकर शादी कराके सभी लोग लौट गए। 

 

जेवर और 15 हजार रुपये लेकर चली गई दुल्हन
दुल्हन पहली रात तो घर में रही। 20 मई की रात जब परिवार के लोग सो रहे थे तो जेवर और 15 हजार रुपये लेकर दुल्हन चली गई। बुधवार सुबह को जब दुल्हन घर में नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू हुई। वह कहीं नहीं मिली। 
 

इसके बाद मुकेश और मीनू को फोन करके जानकारी की तो उन्होंने उल्टा आरोप लगा दिए। कहा कि लड़की कहीं चली गई तो पूरा परिवार जेल काटेगा। 

डर गए परिवार के लोग
इसके लिए शादी नहीं कराई है कि उसको तुम लोग गायब कर दोगे। परिवार के लोग डर गए और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सक्रिय है गैंग 
जिले में शादी कराके लूट करने वाला गैंग सक्रिय है। साल में दो से तीन मामले सामने आ रहे हैं। शादी होती है और उसके बदले रुपये लिए जाते हैं। दूसरी रात को दुल्हन रुपये और जेवर लेकर भाग निकलती है। पुलिस इस मामले में कोई कठोर कार्रवाई नहीं करती, जिससे यह गैंग फल फूल रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें