फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रोकर रंजीत हत्याकांड में खौफनाक खुलासा, शक के चक्कर में गर्भवती पत्नी ने ही की थी पति की हत्या

Tue, 23 Jun 2020 12:51 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली के स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी के ब्रोकर रंजीत कुमार की हत्या में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि उसकी पत्नी ने ही पर्दे से गला घोटकर हत्या की थी। इज्जतनगर थाना पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा कर आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पत्नी को शक था कि रंजीत के किसी और महिला से संबंध हैं। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद भी होता था। 15 जून को भी पत्नी का रंजीत से विवाद हुआ, इसके बाद पत्नी ने पर्दे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद को बचाने के लिए उसने आस-पड़ोस के लोगों को इकट्ठा कर कई कहानियां गढ़ दीं। 

मामले को लेकर दो थानों के बीच तीन दिन तक चले सीमा विवाद के बाद रंजीत के पिता की तहरीर पर उसकी पत्नी चांदनी और अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मालूम हो कि सौ फुटा रोड स्थित एमएसई कॉलोनी निवासी ब्रोकर रंजीत कुमार की 15 जून की रात गला दबाकर हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद पत्नी चांदनी कुछ लोगों के साथ रंजीत को तीन निजी अस्पतालों में लेकर गई, लेकिन सभी जगह उसे मृत बताया गया। बाद में चांदनी अपने मायके वालों के साथ शव को लेकर बिथरी क्षेत्र की रामगंगा कॉलोनी निवासी रंजीत के पिता राघवेंद्र के घर पहुंची थी।
 

सोमवार को इज्जतनगर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए रंजीत की पत्नी को जेल भेज दिया। वह पांच माह की गर्भवती भी है। पुलिस के मुताबिक 15 जून की रात घर लौटने के बाद रंजीत का पत्नी से झगड़ा हो गया था। वह रसोई में खाना परोसने गया तभी बौखलाई पत्नी ने दरवाजे पर टंगा पर्दा उखाड़कर उससे रंजीत की गला घोटकर हत्या कर दी। 

इसके बाद चांदनी ने मकान मालिक और कुछ अन्य लोगों को इकट्ठा किया और उसकी हालत बिगड़ने की बात कहकर अस्पताल ले गई। पुलिस को आशंका है कि रंजीत को मारने से पहले उसे कोई नशीला पदार्थ भी खिलाया गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आंतों के सिकुड़े होने का जिक्र था। पुलिस अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

रंजीत पर अवैध संबंध रखने का था शक
पूछताछ में चांदनी ने पुलिस को बताया कि रंजीत अक्सर रात में देर से घर आता था। ज्यादातर खाना भी बाहर खाता था। उसे शक था कि रंजीत के किसी और महिला से संबंध हैं। पूछने पर वह गालीगलौज और मारपीट करता था। 

मोबाइल चेक करने पर भी धमकी देता था। पहले कई बार वह पुलिस से इस मामले की शिकायत कर चुकी थी। पुलिस ने हिरासत में लिए चांदनी के भाई और बहनोई को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

 
विज्ञापन

हत्या के बाद अलमारी में छिपा दिया पर्दा

बकौल पुलिस, चांदनी ने पूछताछ में बताया कि रंजीत का गला घोंटने के बाद उसने पर्दा अलमारी में छिपा दिया था। घटना का खुलासा करने के बाद पुलिस ने चांदनी की निशानदेही पर अलमारी से पर्दा बरामद कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन रंजीत के मकान मालिक की कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। घर लौटने के बाद रंजीत ने करीब आधे घंटे तक इंटरनेट पर कार के पुर्जे देखकर मकान मालिक से मरम्मत के बारे में चर्चा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें