बरेली। वर्षों से चली आ रही परंपरा इस बार टूट जाएगी। उत्तरायणी मेले का आयोजन इस बार मकर संक्रांति से पहले होगा। शुक्रवार को खुशहाली सभागार आयोजित उत्तरायणी जनकल्याण समिति की आम सभा में यह निर्णय लिया गया। इस पर कई पुराने पदाधिकारियों ने अंदराखाने सवाल भी उठाए हैं।
समिति की आम सभा में निर्णय लिया गया कि इस बार उत्तरायणी मेला नौ, 10 और 11 जनवरी 2025 को बरेली क्लब मैदान पर आयोजित किया जाएगा। समिति के महामंत्री ने बताया कि मेले के लिए 110 स्टॉल बुक किए जा चुके हैं। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन सिंह दानू ने बताया कि मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि मेले की तैयारियों को गति दी जा रही है। प्रचार-प्रसार के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है, जो अपने-अपने कार्य में जुट गई हैं। बैठक में गिरीश पांडेय, पीएस जीना, भूपाल सिंह बिष्ट, नवीन उप्रेती, अम्बा दत्त मठवाल, विनोद जोशी, मुकुल भट्ट, मोहन पाठक, जगदीश आर्या आदि उपस्थित रहे। संवाद