फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दस दिन से टूटे खंभे हादसे को दे रहे दावत

विज्ञापन
टूटा पड़ा बिजली का पोल - फोटो : mathura
विज्ञापन
शीशगढ़। कस्बे में दस दिन से टूटे दो बिजली खंभों को अभी तक ठीक नहीं कराया जा सका है। इससे अनहोनी की आशंका बनी हुई है, लेकिन बिजली निगम के अधिकारी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बहेड़ी बस अड्डे के पास शरीफ नगर में पिछले दस दिनों से बिजली का एक खंभा टूटा है तो दूसरा 45 डिग्री तक झुका है। इन दोनों खंभों से गुजर रहे तारों में बिजली आपूर्ति अब भी चालू है, लेकिन विभाग को इस बदलवाने की न ही कोई चिंता है और न ही उसकी ओर कोई ध्यान है। इन खंभों से किसी भी समय कोई अनहोनी भी हो सकती है। गनीमत यह है कि यह दोनों खंभे सड़क के दूसरी ओर गिरे हुए हैं। इधर, बिजली उपकेंद्र जाफरपुर के एसएचओ राजेश ने बताया कि उन्हें खंभा टूटने की कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत करता है तो इसे तुरंत लगवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें