Bristles the Shamtganj-satellite route
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
दिवाली पर एलईडी लाइट से शहर को जगमग करने की बात कही गई थी। शुक्रवार को शहामतगंज से सेटेलाइट फोरलेन के बीच इसकी शुरुआत कर दी गई है। मेयर डॉ. आईएस तोमर ने मालियों की पुलिया के पास नारियल फोड़कर लाइट का स्विच ऑन किया।
सेटेलाइट से शहामतगंज तक 63 लाख रुपये की लागत से 60 पोल एलईडी लाइट के लगवाए गए हैं। दूधिया रोशनी से जगमग लाइटों की संख्या 120 हैं। 90 वॉट की लाइट इसमें प्रयोग की गई है। मेयर डॉ. आईएस तोमर ने बताया कि छोटी दीपावली के दिन प्रेमनगर धर्मकांटा से डेलापीर रोड तक लगाए गए 80 पोल पर एलईडी लाइट जगमग करेगी। शुक्रवार को कुछ काम बाकी होने से इसको टाला गया। इस दौरान सुनील कुमार, गिरीराज, सत्यवीर यादव, अजीत शर्मा, मुनीश शर्मा ने मेयर को माला पहनाई।
- धनतेरस पर बंद रही डीडीपुरम की स्ट्रीट लाइटें
दीवाली से पहले धनतेरस पर बाजार ग्राहकों से पटे हुए हैं। लेकिन डीडीपुरम में 12 करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइटें शुक्रवार को भी बंद रही। बाजार में अंधेरा होने से लोगों को दिक्कत हुई, हालांकि स्थानीय दुकानदाराें के प्रतिष्ठानाें की जगमगाहट से कुछ राहत भी मिली।