फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दुल्हन की मौत: शादी के 28 दिन बाद तालाब में मिला शव, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुला मौत का राज

Sun, 30 Nov 2025 10:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में ज्योति की एक नवंबर को शादी हुई थी। 29 नवंबर की सुबह उसका शव घर के पीछे तालाब में पड़ा मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की हुई है, लेकिन ज्योति तालाब में कैसे गिरी, यह सवाल बना हुआ है। मोहल्ले के लोगों ने अलग-अलग बयान दिए हैं। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
ज्योति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में शादी के 28 दिन बाद ही विवाहिता ज्योति (24 वर्ष) का शव घर के पीछे तालाब में मिला। पोस्टमॉर्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। ज्योति के पिता राजेश कुमार ने बेटी के पति लव शर्मा, सास सरोज शर्मा, जेठ अरविंद शर्मा व अमित शर्मा, ननद पूजा, ननदोई कपिल पाठक के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मढ़ीनाथ हनुमान गढ़ी के सामने तालाब में शनिवार सुबह सात बजे ज्योति का शव मिला। ससुराल पक्ष के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने ज्योति के पिता किला थाना क्षेत्र के गढ़ैया निवासी राजेश कुमार सैनी को बुला लिया। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को उन्होंने बेटी की शादी लव शर्मा से की थी। लव इंद्रा मार्केट में कपड़े का काम करता है। 

राजेश ने बताया कि शुक्रवार शाम उन्होंने ज्योति को कॉल की तो वह रिसीव नहीं हुई। शनिवार सुबह संपर्क करने पर ससुराल वालों ने तबीयत खराब होने और अस्पताल ले जाने की बात कही। इसके कुछ देर बाद ज्योति की मौत की सूचना मिली। उनका कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने दहेज हत्या की आशंका जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने दिए अलग-अलग बयान
इंस्पेक्टर ने पूछताछ की तो कुछ पड़ोसियों ने सुबह सात बजे तालाब में कुछ गिरने की आवाज सुनाई देने की बात कही। एक पड़ोसी ने दावा किया कि उसने ज्योति को ढाई फुट ऊंची मुंडेर पर चढ़कर पीछे तालाब में कूदते देखा है, हालांकि बाद में उसने इस बात से इन्कार कर दिया। कुछ लोगों ने बताया कि ज्योति छत पर झाड़ू लगाकर कूड़ा फेंकने दूसरी मंजिल पर गई थी। शायद धोखे से तालाब में गिर गई। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: बड़ा बाइपास पर कैंटर और टेंपो की टक्कर, पति-पत्नी की मौत, बेटी समेत दो घायल

डूबने से मौत, गिरने से चोट भी लगी
जिस तालाब में ज्योति का शव मिला, वह दरअसल तालाब नहीं है। आसपास के घरों का पानी भरने से नाले ने ही तालाब का रूप ले लिया है। पोस्टमॉर्टम में डूबने से ज्योति की मौत की पुष्टि हुई। उसके पेट व मुंह में गंदा पानी भरा मिला। उसकी कमर के पास काफी चोट लगी थी जो गिरने की वजह से लगने की बात बताई गई। पुलिस ने आरोपों में घिरे पति लव कुमार शर्मा को हिरासत में ले लिया। 

लव का कहना था कि ज्योति गुस्सैल स्वभाव की थी। उसने खुद ही तालाब में कूदकर जान दी है। वजह को लेकर वह भी असमंजस में है। इंस्पेक्टर ने पता लगाया कि ज्योति के पास मोबाइल फोन नहीं था। उसके पति का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें